Animal की टीम ने Kiran Rao को दिया तगड़ा जवाब, सबूत शेयर कर किया झूठा साबित

Animal Team Reply to Kiran Rao: बॉलीवुड फिल्म एनिमल की टीम और आमिर खान की एक्स वाइफ के बीच इन दिनों वर्ड ऑफ वॉर जारी है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने डायरेक्टर को जवाब देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है।

Animal Team Reply to Kiran Rao: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। इसके पीछे डाइरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का हाथ है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई। फिल्म एनिमल की सफलता के बाद संदीप काफी गद गद हो गए हैं और ऐसे में कई आगे फिल्मों को लेकर भी अपनी प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में एनिमल टीम और किरण राव के बीच वर्ड ऑफ वॉर जारी है, जिससे देख हर कोई हैरान है। देखा गया की कैसे एनिमल फिल्म में औरतों को लेकर एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं, जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या इस खास रिपोर्ट में।

Animal Team Reply to Kiran Rao

पिछले दिन आमिर खान की एक्स वाइड किरण राव (Kiran Rao) ने बॉलीवुड फिल्मों में 'मिसोजिनि' पर बात की थी। जिसमें उन्होंने उदहारण पर संदीप रेड्डी वंगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) का नाम लिया था। ऐसे में एनिमल की टीम ने जवाब देते हुए डायरेक्टर को कहा की आप अपनी पति की फिल्म दिल का गाना खंबे जैसी खड़ी हो को याद कीजिये। ऐसे में दोनों टीम के बीच अब खूब तू तू मैं मैं हो रही है।

अब एक बार फिर एनिमल की टीम ने उनको जवाब देते हुए किरण राव का एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा की श्री वांगा ने यह क्यों मान लिया कि मैं उनकी फिल्म के बारे में बात कर रही हूं, यह आपको उनसे पूछना होगा। ऐसे में एनिमल टीम जवाब देती है कि हम या हमारे डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कोई धारणा नहीं बना रहे हैं। मिस किरान राव! यह एक बहुत बड़े मीडिया चैनल द्वारा रिपोर्ट किया गया तथ्य है।

End Article
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशब...

End of Feed