बॉलीवुड

Animal Park: रणबीर कपूर की EX के पति ने किया Bobby Deol को रिप्लेस, नाम जानकार फैन्स होंगे हैरान?

Vicky Kaushal in Ranbir Kapoor's Animal Park: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल पार्क' में विलेन के रोल से बॉबी देओल को बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने एक यंग और टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल को चुना है।

Image

Ranbir Kapoor-Bobby Deol

Vicky Kaushal in Ranbir Kapoor's Animal Park: बीते साल रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) का भूत अभी भी लोगों के सर से उतर नहीं रहा है। निर्माताओं को उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतने बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई होगी। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की 3 साल की मेहनत ने यह साबित कर दिया है कि वो एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। 'एनिमल' की सफलता के बाद अब हरकोई इसके दूसरे पार्ट यानी 'एनिमल पार्क' (Animal Park) का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहा है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि मेकर्स 'एनिमल' के बाद बॉबी देओल को 'एनिमल पार्क' में भी लाने की तैयारी कर रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक बॉबी देओल (Bobby Deol) का पत्ता का इस फिल्म से साफ हो गया है। मेकर्स ने विलेन के रोल के लिए एक नए टैलेंटेड एक्टर्स को चुना है।

दैनिक भास्कार की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल पार्क' के लिए मेकर्स मेकर्स ने विक्की कौशल को अप्रोच किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर की टक्कर विक्की कौशल के होगी। संदीप रेड्डी को लग रहा है कि विक्की कौशल विलेन के रोल के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक विक्की कौशल की एंट्री पर कोई जवाब नहीं दिया है।

बता दें 'एनिमल पार्क' (Animal Park) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डबल रोल में देखा जाएगा, जिसमें से एक आंतकवादी अजीज हक है अभिनेता का क्लोन बना हुआ है। सुनने में आ रहा है कि शाहिद कपूर का नाम भी इस रोल के लिए चर्चा में आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को आखिरी बार फिल्म 'सैम बहादुर' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article