Animal Park: रणबीर कपूर स्टारर में 'Bhabhi No. 3' बनेगी '12th Fail' एक्ट्रेस Medha Shankr !!

Medha Shankr in Animal Park: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान '12वीं फेल' की अपार सफलता के बाद अब एक्ट्रेस मेधा शंकर ने रणबीर कपूर के साथ करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मेधा शंकर के इस बयान के बाद अब लोगों ने उनकी एंट्री 'एनिमल पार्क' में करा दी है।

Medha Shankr in Animal Park: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' की सफलता के बाद से ही मेधा शंकर (Medha Shankar) सातवें आसमान पर है। इस फिल्म में मेधा शंकर ने विक्रांत मैसी की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी सादगी और एक्टिंग की लोगों ने खूब तारीफ की। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मेधा शंकर से पूछा गया कि वो किस एक्टर के साथ काम करेंगी, तो एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वो केवल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ काम करना चाहती हैं। उनका ये जवाब सुनकर लोगों ने सोशल मीडिया पर मेधा शंकर को लेकर तरह-तरह के रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों का मानना है कि मेधा शंकर को अब रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल पार्क' में देखा जाएगा।

Ranbir Kapoor and Medha Shankr

जब से मेधा शंकर ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताई है, तभी से सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार होने लगी है। लोगों ने अब रिएक्शन देते हुए मेधा शंकर को 'भाभी नंबर 3' बताया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर ने तृप्ति डिमरी का नाम 'भाभी 2' नाम से सेव किया था। कई लोग चाहते हैं कि 'एनिमल पार्क' में रणबीर कपूर के अपोजिट मेधा शंकर को कास्ट किया जाए। बता दें इस तरह की खबरों पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

End of Feed