Animal: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' से की Ranbir Kapoor ने अपने किरदार की तुलना, कही ये बात

Ranbir Kapoor's Character in Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में अपने किरदार की तुलना रणबीर कपूर ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) से की है।

Ranbir Kapoor's Character in Animal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर 'एनिमल' (Animal) साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के टीजर को लोगों की ओर से भरपूर प्यार मिलने के बाद अब सभी 'एनिमल' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। 23 नवंबर यानि आज रणबीर कपूर स्टारर का ट्रेलर लोगों के बीच दशक देने वाला है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का नया लुक लोगों को पसंद आने वाला है। इस फिल्म के गानों में भी दर्शकों का दिल छू लिया है। रणबीर कपूर ने 'एनिमल' में अपने लुक और एक्टिंग से यह साबित कर दिया है कि वो किसी भी किरदार को बखूबी निभा सकते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने 'एनिमल' में अपने किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने अपने किरदार को शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' से कम्पेयर किया है।

Ranbir Kapoor and Shahid Kapoor

संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म को करने के लिए रणबीर कपूर इसलिए राजी हुए थे क्योंकि उन्होंने 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' में एक्टर्स की धांसू परफॉर्मेंस देखी थी। 'एनिमल' की स्क्रिप्ट सुनकर रणबीर कपूर ने फिल्म करने के लिए एकदम हां कर दी थी। इस दौरान रणबीर कपूर ने 'एनिमल' में अपने किरदार की तुलना शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और विजय देवरकोंडा की 'अर्जुन रेड्डी' से की। उन्होंने बताया कि उनका किरदार भी लगभग इन दोनों फिल्मों के जैसा ही है।

End of Feed