Animal First Review: रणबीर-बॉबी की फिल्म देख हिल जाएंगे सिनेमाघर, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही

Animal First Review: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हर फ्लेवर डालने की कोशिश की है, जिसे फैन्स बड़े परदे पर देखते हुए एन्जॉय करना चाहते हैं।

Animal First Review: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आने वाली फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर ऑडियंस के अंदर एक अलग ही हाइप बनी हुई है। 23 नवंबर के दिन निर्माताओं ने 'एनिमल' का ट्रेलर जारी किया, जिसे दर्शकों की ओर से अभी भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैन्स इस समय केवल 'एनिमल' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'एनिमल' की रिलीज से पहले अब इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म दर्शकों के इस साल का बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाली हैं। हर किसी ने अपने किरदार को उम्मीद से बढ़कर निभाया है।

Bobby Deol and Ranbir Kapoor

ऑलवेज बॉलीवुड ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'संदीप रेड्डी वांगा इस ट्विस्टेड क्राइम एक्शन थ्रिलर के जरिए एक धांसू फिल्म पेश करने जा रहे हैं। एनिमल में आपको फ्लो, फ्लेवर, इमोशन्स और ट्विस्ट के साथ बहुत कुछ है जो ऑडियंस को इससे जोड़े रखता है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल का बेहद ही शानदार काम किया है।' फिल्म के ट्रेलर में भी रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया है। दोनों की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं।

End of Feed