Animal Box Office Prediction: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणबीर की दमदार एक्टिंग देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बॉबी निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म अगले महीने 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Animal Box Office Prediction (credit pic: instagram)
फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी बाप- बेटे के रिश्ते पर केंद्रित है। फिल्म में अनिल ने रणबीर के पिता का रोल निभाया है।
ओपनिंग डे पर एनिमल करेगी बंपर कमाई
ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस की हिट मूवी का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। Sacnilk.Com के अनुसार, फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने ए सर्टिफिकेट दिया है जो कि 3 घंटे 21 मिनट 22 सेकंड की है। रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि फिल्म टाइगर 3 का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इन दिनों रश्मिका, रणबीर और ब़ॉबी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है।
