Anil Kapoor on Out From No Entry 2 and Welcome 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) इस समय रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की होस्टिंग को लेकर चर्चा में है। इस शो में बतौर होस्ट अनिल कपूर ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को रिप्लेस किया है। एक तरफ जहां 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेकर्स ने सलमान खान की जगह अनिल कपूर को बतौर होस्ट फाइनल किया है। वहीं दूसरी ओर अनिल कपूर को भी 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) और 'वेलकम 3' (Welcome 3) में रिप्लेस किया गया है। इन दोनों फिल्मों से बाहर किए जाने पर अब अनिल कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनिल कपूर ने 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) और 'वेलकम 3' (Welcome 3) फिल्मों का हिस्सा ना होने की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'मुझे इन दिनों फिल्मों में रिप्लेस किया गया है। मुझे रिप्लेस करने के पीछे क्या कारण है? मैं नहीं जानता हूं। ऐसी चीजें होती रहती हैं। हम केवल ईमानदारी के साथ अपनी नौकरी कर रहे हैं। यही जिंदगी है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार' से धांसू लुक साझा किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर के किरदार को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। 'सूबेदार' के अलावा अनिल कपूर के पास ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' में नजर आ सकते हैं। अनिल कपूर को आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर में रॉ चीफ की भूमिका में देखा जाएगा।
