मुंबई के चॉल में रहता था ये मासूम लड़का, 134 करोड़ का है मालिक... सलमान खान संग कर चुका है काम

Anil Kapoor Childhood Pics, Home Pics, Net worth: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे कलाकार हैं, जिन्होंने गरीबी में अपनी जिंदगी गुजारी है। इंडस्ट्री के झक्कास कपूर भी इस मामले में कम नहीं हैं। अनिल कपूर का बचपन भी काफी गरीबी में गुजरा था। वो मुंबई के एक चॉल में पलकर बड़े हुए और जवान होकर बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता बनकर उभरे। आइए आपको अभिनेता अनिल कपूर के बचपन के बारे में बताते हैं...

Anil Kapoor Net worth, Childhood Pics, Home Pics: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिनका बचपन गरीबी में बीता है। 70 और 80 के दशक में कई ऐसे सितारे इंडस्ट्री में आए, जिनके हर कदम पर गरीबी ने कांटे बिछाए थे लेकिन मेहनत और लगन के दम पर इन कलाकारों ने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और फिर धीरे-धीरे सुपरस्टार का तमगा भी हासिल किया। अपनी इस खास स्टोरी में भी हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बताएंगे, जिसने कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपना अलग नाम बनाया और जुदा स्टाइल की वजह से इंडस्ट्री का झक्कास कपूर कहलाया।

Anil Kapoor

पृथ्वीराज कपूर के गैरिज से चॉल में शिफ्ट हुआ अनिल कपूर का परिवार

बहुत कम लोगों को पता है कि अनिल कपूर के पिता सुरेन्द्र कपूर के राज कपूर परिवार से खास रिश्ते थे। जब राज कपूर के परिवार ने बॉलीवुड में पहचान बना ली थी, तब उन्होंने अपने रिश्तेदार सुरेन्द्र कपूर को भी मुंबई बुला लिया। मुंबई आने के बाद सुरेन्द्र कपूर राज कपूर के गैरिज में रहने लगे। कुछ समय वहां बिताने के बाद सुरेन्द्र कपूर का बॉलीवुड में काम चल पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपना घर लेने का फैसला किया और राज कपूर के गैरिज से चॉल में शिफ्ट हो गए। सुरेन्द्र कपूर अपने पूरे परिवार के साथ चेम्बूर इलाके में शिफ्ट हुए, जहां अनिल कपूर अपने भाइयों के साथ पलकर बड़े हुए। चेम्बूर इलाके में ही अनिल कपूर ने अपना पूरा बचपन बिताया और वहां उन्होंने बॉलीवुड हीरो बनने का सपना देखा।

End of Feed