Anil Kapoor Net worth, Childhood Pics, Home Pics: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिनका बचपन गरीबी में बीता है। 70 और 80 के दशक में कई ऐसे सितारे इंडस्ट्री में आए, जिनके हर कदम पर गरीबी ने कांटे बिछाए थे लेकिन मेहनत और लगन के दम पर इन कलाकारों ने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और फिर धीरे-धीरे सुपरस्टार का तमगा भी हासिल किया। अपनी इस खास स्टोरी में भी हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बताएंगे, जिसने कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपना अलग नाम बनाया और जुदा स्टाइल की वजह से इंडस्ट्री का झक्कास कपूर कहलाया।
पृथ्वीराज कपूर के गैरिज से चॉल में शिफ्ट हुआ अनिल कपूर का परिवार
बहुत कम लोगों को पता है कि अनिल कपूर के पिता सुरेन्द्र कपूर के राज कपूर परिवार से खास रिश्ते थे। जब राज कपूर के परिवार ने बॉलीवुड में पहचान बना ली थी, तब उन्होंने अपने रिश्तेदार सुरेन्द्र कपूर को भी मुंबई बुला लिया। मुंबई आने के बाद सुरेन्द्र कपूर राज कपूर के गैरिज में रहने लगे। कुछ समय वहां बिताने के बाद सुरेन्द्र कपूर का बॉलीवुड में काम चल पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपना घर लेने का फैसला किया और राज कपूर के गैरिज से चॉल में शिफ्ट हो गए। सुरेन्द्र कपूर अपने पूरे परिवार के साथ चेम्बूर इलाके में शिफ्ट हुए, जहां अनिल कपूर अपने भाइयों के साथ पलकर बड़े हुए। चेम्बूर इलाके में ही अनिल कपूर ने अपना पूरा बचपन बिताया और वहां उन्होंने बॉलीवुड हीरो बनने का सपना देखा।
बचपन के दोस्तों से मिलने अब भी चेम्बूर जाते हैं अनिल कपूर

Anil Kapoor

Anil Kapoor (1)
बहुत कम लोगों को पता है कि अनिल कपूर जब स्टार बन गए, तब भी उन्होंने अपने चेम्बूर के दोस्तों से रिश्ता खत्म नहीं किया। वो जब भी परेशान होते या अकेलापन महसूस करते तो तुरंत चेम्बूर चले जाते, जहां उनके बचपन के दोस्त रहते हैं। अनिल कपूर को स्टार बने सालों हो चुके हैं लेकिन उन्होंने ये सिलसिला अब तक नहीं तोड़ा है। अनिल कपूर बुढ़ापे में भी अपने बचपन के दोस्तों से मिलते हैं और उनके साथ खुशियां साझा करते हैं।
अनिल कपूर ने अपनी मेहनत के दम पर बना ली है 134 करोड़ की प्रॉपर्टी

Anil Kapoor home pics

Anil Kapoor Family
अनिल कपूर 80 के दशक से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। शुरुआती दौर में उन्हें किसी ने हीरो के रूप में स्वीकार नहीं किया था लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर लोगों को मजबूर कर दिया कि वो ये मानें कि कपूर खानदान का ये चिराग बड़ा एक्टर बनने का दम रखता है। अनिल कपूर ने तेजाब, जुदाई, दीवाना मस्ताना, लाडला, राम लखन, लोफर, मिस्टर इंडिया, परिंदा, बेटा और कर्मा जैसी फिल्मों के दम पर दर्शकों को दीवाना बना डाला और फिर मुंहमांगी रकम लेने लगे। अनिल कपूर 68 साल के हो चुके हैं और उनकी नेटवर्थ 134 करोड़ के पार है, जिसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
