Govinda के साथ फिल्म बनाने को बेताब हैं Anees Bazmee, बोले 'जिन दिन मौका मिला...'

Aneez Bazmee Wish to Work with Govinda: 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से ऑडियंस के दिलों पर राज कर चुके सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) के साथ अनीस बज्मी ने काम करने की इच्छा जताई है। अनीज बज्मी इस समय गोविंदा के लिए सही स्क्रिप्ट और रोल की तलाश में लगे हुए हैं।

Aneez Bazmee Wish to Work with Govinda: एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) के घर के बाहर डायरेक्टर्स की लाइन लगी रहती थी। 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करने वाले एक्टर गोविंदा बीते कई सालों से फिल्मों की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। अभिनेता ने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें फैन्स आज भी याद करते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल डायरेक्टर्स में से एक अनीस बज्मी ने गोविंदा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डायरेक्टर ने बताया कि अगर उन्हें गोविंदा के साथ काम करने का मौका मिला तो वो जरूर करेंगे।

Govinda and Anees Bazmee

सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में उन्होंने गोविंदा की एक्शन और खासकर उनकी कॉमेडी टाइमिंग की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी उनकी बराबरी नहीं कर सकता। ऑडियंस काफी समय से गोविंदा की वापसी के लिए बेताब हैं और इस बारे में अनीस बज्मी ने बताया कि जब सही फिल्म और अच्छा रोल मिलेगा तो वो गोविंदा के साथ खुद संपर्क करेंगे और उन्हें फिल्म ऑफर करेंगे। अनीस का मानना है कि गोविंदा के साथ काम करने से उनके द्वारा निभाए गए किसी भी किरदार को निखारेगी।

End of Feed