अंदाज अपना-अपना के सेट पर बिल्लियों की तरह झड़गती थी करिश्मा-रवीना, आमिर खान ने सुनाया किस्सा

Aamir Khan Shares Andaz Apna Apna Memory: आमिर खान की कल्ट क्लासिक फिल्म अंदाज अपना-अपना बड़ी मुश्किल से पूरी हुई थी। एक्टर ने बताया कि उस समय करिश्मा कपूर और रवीना टंडन की बिल्कुल भी नहीं बनती थी। हम सब यही सोचकर परेशान थे कि यह फिल्म अब कैसे पूरी होगी।

Aamir Khan Shares Andaz Apna Apna Memory: आमिर खान( Aamir Khan) -सलमान खान( Salman Khan) , करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) और रवीना टंडन ( Raveena Tandon) की कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद भी यह फिल्म कल्ट क्लासिक बनकर फैंस के दिल पर राज करती है। क्या आपको पता है फिल्म की शूटिंग के समय दोनों एक्ट्रेस की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी। हाल ही में आमिर खान ने वह किस्सा बताया जब फिल्म के सेट पर करिश्मा और रवीना एक-दूसरे को नजरअंदाज करती थी।

Aamir Khan Shares Andaz Apna Apna Memory:

हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान आमिर खान ने फिल्म अंदाज अपना-अपना का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म सेट पर करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) और रवीना टंडन( Raveena Tandon) के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती थी। दोनों एक-दूसरे के साथ शूट करने से मना कर देती थी। यह फिल्म निर्माता से लेकर पूरी टीम के लिए मुश्किल भरा समय था। आमिर ने कहा, हमने बहुत अच्छा समय बिताया। साथ ही, यह कहना होगा कि यह एक कठिन समय भी था क्योंकि केवल मैं ही ऐसा अभिनेता था जो समय पर आता था। करिश्मा आती थी तो रवीना चली जाती थी। बहुत मुश्किल से वह फिल्म बनी थी।

End of Feed