Ananya dancing on Saat Samundar Paar: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की नई नवेली अदाकारा अनन्या पांडे इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। अनन्या पांडे की एक तस्वीर बीते दिनों वायरल हुई थी, जिसमें वो सिगरेट पीती दिखाई दे रही थीं। इस वायरल फोटो के बाद अब अनन्या पांडे का एक डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वो अपने भाई अहान पांडे (Ananya Pandey) के साथ ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। अनन्या पांडे का ये वीडियो उनकी बहन अलाना पांडे के वेडिंग फंक्शन्स का है, जिसमें वो भाई के साथ डांस परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं। अनन्या पांडे का ये डांसिंग वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने अनन्या को कभी भी 90 के दशक के गानों पर इस तरह से डांस करते नहीं देखा है, जिस कारण वो इस वीडियो को देखने के बाद दंग रह गए हैं। अनन्या पांडे का ये वीडियो देखने बाद लोग कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता था कि अदाकारा एकदम उनकी तरह बॉलीवुड गानों की फैन हैं।
अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने हाल में ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर बसाया है। अलाना पांडे की वेडिंग में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए था, जिसने बॉबी देओल मुख्य थे। हालांकि बॉबी देओल कैजुअल कपड़े पहनकर वेडिंग फंक्शन्स अटेंड करने के लिए पहुंचे थे, जिस कारण वो ट्रोल हो गए थे। लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था और कहा था कि वो इस दौर में भी बदलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। वैसे आपको अदाकारा अनन्या पांडे का डांसिंग वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
