बॉलीवुड

Ananya Panday ने की जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड संग ट्विनिंग, फोटो देख श्रीदेवी की बेटी ने दिया ये रिएक्शन

Ananya Panday Twinning with Shikhar Pahariya: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी दोस्त की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा कीं। लेकिन एक फोटो में वह और शिखर पहाड़िया ट्विनिंग करते नजर आए। उनकी फोटो देख जाह्नवी कपूर का रिएक्शन भी देखने लायक रहा।

Image

फोटो क्रेडिट- अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर इंस्टाग्राम

Ananya Panday Twinning with Shikhar Pahariya: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी फिल्मों और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में अन्या पांडे ने अपनी दोस्त की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किये, जिसमें वह जमकर मस्ती करती नजर आईं। अनन्या पांडे ने अपनी दोस्त की शादी में रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन उनकी एक फोटो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। दरअसल, इस फोटो में अनन्या पांडे (Ananya Panday), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग दिखाई दीं। फोटो में भी जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था दोनों का आउटफिट।

अनन्या पांडे (Ananya Panday) और शिखर पहाड़िया की इस फोटो को देखकर जाह्नवी कपूर भी रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पाईं। अनन्या पांडे अपने एक वीडियो में दोस्त को हल्दी लगाती दिखाई दीं। वहीं अगली फोटो में एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी पोस्ट में वह एक तस्वीर में शिखर पहाड़िया संग नजर आईं, जिसमें दोनों ने ट्विनिंग की हुई थी। जहां अनन्या पांडे ने बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी तो वहीं शिखर पहाड़िया ने उसी कलर व एंब्रॉयड्री की शेरवानी पहनी थी। इस फोटो में जहां अनन्या पांडे का रिएक्शन हताश जैसा दिखा तो वहीं शिखर पहाड़िया के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। फोटोज को साझा करते हुए अनन्या पांडे ने लिखा, "मेरी जिंदगी के प्यार ने अपने प्यार से शादी कर ली।"

अनन्या पांडे (Ananya Panday) और शिखर पहाड़िया की इस फोटो को देखकर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कमेंट में लिखा, "छठी स्लाइड...।" उन्होंने अपने कमेंट में अपसाइड डाउन इमोजी भी साझा किया। जाह्नवी कपूर का रिएक्शन देख फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इन सबसे इतर अनन्या पांडे की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह जल्द ही 'चांद मेरा दिल' और 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे 'कॉल मी बे 2' में भी दिखाई दे सकती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article