Ananya Panday React on Alanna Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी अलाना पांडे (Alanna Panday) ने कुछ देर पहले एक बड़ी खुशखबरी फैन्स के बीच साझा की है। अलाना पांडे ने पति इवोर मैकक्रे के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के माध्यम से अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे ने बताया कि वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अलाना पांडे वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जैसे ही अलाना पांडे प्रेग्नेंट होने की जानकारी साझा की, तभी से फैन्स कमेंट्स की बौछार करते हुए बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब अलाना की कजिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने भी क्यूट रिएक्शन दिया है। अनन्या पांडे मौसी बनने जा रही हैं।
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अलाना द्वारा शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'बेबी मेरा दिल इस समय निकल कर आ रहा है। हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। मैं मासी बनने जा रही हूं। अलाना और इवोर तुम बेस्ट हो।' अनन्या पांडे के सलमान खान की भतीजी अलिजेह अग्निहोत्री और अलाना की दोस्त शनाया कपूर ने भी कमेंट्स करते हुए बधाई दी है।

Ananya Panday's Instagram Message
अलाना और इवोर ने 2021 में सगाई की थी। इसके बाद 2023 में 16 मार्च एक दिन इस कपल ने शादी रचाई थी। शादी को एक साल होने में कुछ दिन बाकी रह गए हैं और इस कपल ने फैन्स के बीच प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा कर दी है। इवोर पेशे से एक यूएस-आधारित फोटोग्राफर हैं और दोनों ने शादी से पहले लंबे समय तक डेट किया। इवोर ने अलाना को मालदीव में प्रपोज किया था।
