आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप करते ही Ananya Panday ने झटपट ढूढ़ लिया नया प्यार !! गले में डाला 'W' नाम का पेंडेंट, जानिए नाम

Is Ananya Panday Dating Walker Blanco: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस को गले में 'W' नाम का पेंडेंट पहने हुए देखा जा सकता है। इस फोटो के वायरल होते ही लोगों ने अनन्या पांडे का नाम वॉकर ब्लांको के जोड़ना शुरू कर दिया है।

Is Ananya Panday Dating Walker Blanco: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) को लेकर खबरें हैं कि उनका आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) संग ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया है। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप होने के बाद कुछ दिनों के बाद अनन्या पांडे को वॉकर ब्लांको (Walker Blanco) नाम के एक आदमी से प्यार हो गया है। अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको के लिंकअप की खबरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन के बाद आनी शुरू हुई थीं। इस वेडिंग फंक्शन में दोनों को साथ में देखा गया था।

Ananya Panday and Walker Blanco

अनन्या पांडे की हाल ही में फिल्म 'कॉल में बे' को मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया है। इस फिल्म के पोस्टर को वॉकर ब्लांको ने शेयर करते हुए लिखा, 'गुड जॉब बे'। इसके बाद अब अनन्या पांडे की 'W' नाम का पेंडेंट गले में पहने हुए एक फोटो रेडिट पर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको की डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको में से किसी ने भी पब्लिक में अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है।

End of Feed