बॉलीवुड

आदित्य रॉय कपूर के प्यार को भुलाकर इस विदेशी मुंडे से इश्क लड़ा रही हैं अनन्या पांडे? इस बात से मिला सबूत

Ananya Panday and Walker Blanco Dating rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को लेकर ये खबर सामने आई है कि उनका आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हो गया है। इस बीच अनन्या पांडे का नाम वॉकर ब्लांको से जुड़ जा रहा है। कई लोगों का ये मानना है कि अनन्या इन दिनों वॉकर ब्लांको को डेट कर रही हैं।

Image

ananya walker

Ananya Panday New Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे रिलीज हुई है, जिसे लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। वहीं अनन्या पांडे को लेकर ये कहा जा रहा है कि अब उनका आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हो गया है। अब अनन्या अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे का दिल अब एक विदेशी मुंडे पर आ गया है। आइए इस रिपोर्ट में अनन्या के नए बॉयफ्रेंड के बारे में जानते हैं विस्तार से..

किसे डेट कर रही हैं अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या, वॉकर ब्लांको को डेट कर रही है। अनंत अंबानी की शादी में दोनों को साथ में डांस करते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही अनन्या और वॉकर ब्लांको के रिश्ते की चर्चा होने वाली है। अब हाल ही में वॉकर ब्लांको ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अनन्या की सीरीज की तारीफ की है। बता दें कि वॉकर ब्लांको एक मॉडल हैं, जो कई इंडियन प्रोजेक्टस में काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। हालांकि अभी तक अनन्य पांडे ने अपने रिश्ते के बारे में कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है।

कई लोगों से जुड़ चुका है नाम

बताते चलें कि वॉकर ब्लांको और आदित्य रॉय कपूर से पहले भी अनन्या पांडे ने कई सितारों को डेट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे का नाम कार्तिक आर्यन और ईशान खट्टर जैसे एक्टर्स के साथ जुड़ा है। हालांकि अब तक अनन्या को सच्चा प्यार नहीं मिल पाया है। अब देखना ये नहीं दिलचस्प होगा कि वॉकर ब्लांको संग उनका रिश्ता कितने दिनों तक चलता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article