मामेरु की रस्म में फूली नहीं समाई छोटी बहू Radhika, खुशी में Anant के साथ झूमते-गाते हुए ली एंट्री

Anant-Radhika Mameru Ceremony: शादी से पहले के उत्सव में अंदर राधिका और अनंत ने एक साथ ऊंचे स्टेज पर एंट्री लेते हुए देखा गया। जोड़े का बहुत प्यार और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। क्लिप में, राधिका अपनी खुशी को छिपा नहीं पा रही थी।

Anant-Radhika Mameru Ceremony: अनंत अंबानी( Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट( Radhika Merchant) की शादी की रस्में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। बुधवार को, जल्द ही शादी करने वाले इस जोड़े ने अपने परिवार के साथ मिलकर मामेरू की रस्म के साथ अपनी शादी की रस्मों की शुरुआत की। यह समारोह बेहद आलीशान था, जिसमें दोनों परिवार और कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। इन वीडियो में देख सकते हैं कि राधिका कैसे नाचते गाते हुए इस फ़ंक्शन में नजर आई।

Anant-Radhika Mameru Ceremony

शादी से पहले के उत्सव के अंदर राधिका और अनंत ने एक साथ ऊंचे स्टेज पर एंट्री ली। जोड़े का बहुत प्यार और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। क्लिप में, राधिका अपनी खुशी को छिपा नहीं पा रही थी क्योंकि उसका बड़ा दिन करीब आ रहा था। वह खुशी से झूमते हुए पंडाल में आई और उनके साथ अनंत भी नजर आए। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को दूल्हा-दुल्हन का स्वागत करते हुए बड़ी मुस्कान के साथ देखा गया। वीडियो में अनंत के बड़े भाई आकाश अंबानी और बहन ईशा अंबानी भी नजर आ रहे हैं। नीता अंबानी ने मामेरु की रस्म निभाते हुए अपनी माता और भाई का स्वागत किया। वहीं फंक्शन को नारंगी थीम पर रखा गया। जिसमें सभी ने नारंगी और गुलाबी रंग के कपड़े पहने थे।

End of Feed