Anant and Radhika Pre wedding Ceremony (अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी) : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत और राधिका की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अनंत और राधिका की शादी का प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू होने वाला है। इससे पहले कपल ने अन्नदान सेरेमनी होस्ट की। अन्न दान सेरेमनी से अनंत और राधिका की पहली झलक सामने आई हैं। दोनों लोगों को खाना परसोते हुए नजर आए। इस सेरेमनी में मुकेश अंबानी भी मौजूद रहें। अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी के जश्न से पहले जामनगर के गांवों वालों की अन्न सेवा की।
Anany Ambani and Radhika Merchant (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Pre Wedding Live Updates
अंबानी परिवार ने खुद परोसा लोगों को खाना
अन्न सेवा का कार्यकर्म प्री वेडिंग फंक्शन से पहले तक चलेगा। इसके कार्यकर्म के तहत 51000 लोगों को खाना खिलाया जाएगा अन्न दान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अन्न दान सेवा में राधिका और अनंत खुद से लोगों को खाना परसोते नजर आए। मुकेश अंबानी ने लोगों का हाथ जोड़कर स्वागत किया। राधिका और अनंत ने इस इवेंट के दौरान पैपराजी को पोज दिया और उनसे बात भी की।
शादी के प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होंगे ये स्टार्स
अंनत और राधिका की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल होंगे। सलमान खान, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना से लेकर रिहाना तक शामिल होंगे। कुछ दिनों पहले ही अनंत और राधिका की शादी का कार्ड वायरल हुआ था। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 8 मार्च चक चलेंगे। ये इस साल का सबसे ग्रैंड इवेंट होने वाला है।
