Anant-Radhika की शादी में शाहरुख खान ने 'छैया छैया' पर रणबीर-विक्की संग जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से जलवा बिखेरा। किंग खान ने अंनत की शादी में जमकर डांस किया। एक्टर छैया छैया गाने पर रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे शामिल हुए। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अनंत की शादी में बॉलीवुड सितारों ने जमकर मस्ती की। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 'छैया छैया' गाने पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ जमकर डांस किया। किंग खान का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में शाहरुख रणबीर कपूर और विक्की के साथ छैया-छैया का हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे है। तीनों के साथ नीता अंबानी भी झूमते हुए नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में बाकी स्टार्स भी नाचते गाते उस मोमेंट को एन्जॉय कर रहे हैं। इंडस्ट्री के तीनों स्टार्स को साथ में नाचते देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

End of Feed