Deepika-Aishwarya Dance: बॉलीवुड की दो सबसे मशहूर अभिनेत्रियों ऐश्वर्या राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक भावुक पल साझा किया। ऐश्वर्या, जो बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों से अलग पहुंचने के लिए सुर्खियों में रहीं, भव्य समारोह में दीपिका को कसकर गले लगाती नजर आईं। दोनों की डांस करते हुए भी वीडियो सामने आई है ।
वायरल हुए एक वीडियो में ऐश्वर्या दीपिका को भावुकता से गले लगाती नजर आ रही हैं। दीपिका, कैमरे की तरफ पीठ करके गले लगाती हैं, जिससे दोनों सितारों के बीच का प्यार झलकता है। क्लिप में, हम ऋतिक रोशन को उनके बगल में खड़े होकर इस मार्मिक पल का गवाह बनते हुए भी देख सकते हैं। दीपिका पादुकोण, जो पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं । उनकी गर्भावस्था की खबर से फैंस और फिल्मी स्टार्स में काफी उत्साह और खुशी है।
इस बीच, ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ शादी में पहुंचीं, जबकि बाकी बच्चन परिवार अलग-अलग पहुंचा, जिस बात ने फैंस को हैरानी में डाल दिया । अभिषेक बच्चन अपने माता-पिता अमिताभ और जया बच्चन के साथ-साथ श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा और निखिल नंदा के साथ पहुंचे। अलग-अलग एंट्री ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया, जिससे ऐश्वर्या की शादी में मौजूदगी और बातचीत चर्चा का विषय बन गई।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी एक भव्य समारोह था, जिसमें मनोरंजन जगत के सभी सितारे शामिल हुए । प्रियंका चोपड़ा जोन्स, शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे बॉलीवुड सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
