Anant-Radhika Sangeet: इवेंट में Ranveer Singh ने किया 'नो एंट्री' पर जोरदार डांस, खुशी से झूमता नजर आया अंबानी परिवार

Ranveer Singh Dance: रणवीर सिंह को संगीत समारोह में फिल्म नो एंट्री के गाने इश्क दी गली विच पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। उनका शानदार प्रदर्शन इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक रहा। उनके साथ दीपिका पादुकोण, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कई अन्य स्टार्स शामिल हुए।

Ranveer Singh Dance: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत की रात धूम-धाम हुई। जल्द ही शादी करने वाले इस जोड़े ने अपनी भव्य शादी में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कई अन्य स्टार्स शामिल हुए। वहीं रणवीर सिंह ने पार्टी में अपने जोरदार डांस से रंग जमा दिया।

Ranveer Singh Dance

रणवीर सिंह को संगीत समारोह में फिल्म नो एंट्री के गाने इश्क दी गली विच पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। उनका शानदार प्रदर्शन इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक रहा। रणवीर ने अपनी परफॉरमेंस के लिए स्लीवलेस सिल्वर शर्ट और रिप्ड जींस पहनी थी। इन दिनों वह लंबी दाढ़ी और घनी मूंछें रख रहे हैं। उनका डांस देखकर पार्टी में जोश भर गया, वहीं उन्हें नाचता हुआ देखकर सभी झूमने पर मजबूर हो गए। रणवीर के जोरदार डांस ने संगीत की रात को खास बना दिया।

End of Feed