Ranveer Singh Dance: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत की रात धूम-धाम हुई। जल्द ही शादी करने वाले इस जोड़े ने अपनी भव्य शादी में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कई अन्य स्टार्स शामिल हुए। वहीं रणवीर सिंह ने पार्टी में अपने जोरदार डांस से रंग जमा दिया।
रणवीर सिंह को संगीत समारोह में फिल्म नो एंट्री के गाने इश्क दी गली विच पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। उनका शानदार प्रदर्शन इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक रहा। रणवीर ने अपनी परफॉरमेंस के लिए स्लीवलेस सिल्वर शर्ट और रिप्ड जींस पहनी थी। इन दिनों वह लंबी दाढ़ी और घनी मूंछें रख रहे हैं। उनका डांस देखकर पार्टी में जोश भर गया, वहीं उन्हें नाचता हुआ देखकर सभी झूमने पर मजबूर हो गए। रणवीर के जोरदार डांस ने संगीत की रात को खास बना दिया।
वहीं संगीत पार्टी की बात करे तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को साथ में जाते हुए देखा गया । आलिया ने रणबीर का हाथ थामा और दोनों हॉल के अंदर साथ-साथ चले गए। एक क्लिप में, जान्हवी कपूर को सिद्धार्थ मल्होत्रा को गले लगाते हुए देखा जा सकता है, जब वह उनसे और उनकी पत्नी, अभिनेत्री कियारा आडवाणी से मिलती हैं।
वहीं वरुण धवन, जिन्होंने हाल ही में नताशा दलाल के साथ अपनी बेटी का स्वागत किया, संगीत समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से मिले। एक वीडियो में, वरुण को रोहित से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जबकि जवान निर्देशक एटली अंदर आते हैं और क्रिकेटर को गले लगाते हैं। वे संभवतः टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत पर चर्चा कर रहे हैं।
