Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स जिनके बीच में दुश्मनी देखने को मिलती है और ये दुश्मनी सालों से चल रही है। इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम शामिल है। दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। दोनों के बीच में कोल्ड वॉर चलती हैं। अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेरेमनी में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शामिल हुई है। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान रणवीर सिंह, एमएस धोनी और बाकी लोगों से मिलते हैं। लेकिन वहां मौजूद अर्जुन कपूर को इग्नोर कर देते हैं।
Salman Khan Ignore Arjun Kapoor (Credit Pic: Instagram)
वीडियो में सलमान को देखकर अर्जुन भी पीछे हो जाते हैं। सलमान और अर्जुन का ये वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
सलमान ने किया अर्जुन कपूर को इग्नोर
इवेंट्स में दोनों एक-दूसरे को इग्रोर करते हैं। अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि दोनों के बीच में रिश्ते अच्छे नहीं है। अर्जुन और सलमान के बीच में किस बात पर झगड़ा हुआ। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ लोगों का कहना हैं कि अर्जुन अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को डेट रहे हैं इसलिए भाईजान नाराज थे।
अगर बात पार्टी की करें तो अनंत- राधिका की पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने जमकर डांस किया। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने साथ में नाटू-नाटू पर डांस किया। तीनों के साथ में डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
