Anant Ambani and Radhika Merchant Sangeet: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के संगीत समारोह में वरुण धवन ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें बॉलीवुड एक्टर वरुण घवन, रोहित शर्मा को गले लगाते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं है। वरुण के साथ उनकी पत्नी नताशा दलाल भी शामिल हुईं। वरुण और रोहित की मुलाकात भारत की टी20 विश्व कप जीत के कुछ दिनों बाद हुई है। इतना ही नहीं, वरुण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रोहित शर्मा के साथ एक तस्वीर साझा की। अभिनेता ने उन्हें 'मुंबई के राजा' का भी टैग दिया है।
वरुण ने रोहित को बुलाया 'मुंबई का राजा'
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, '@rohitsharma45 विनम्र, भावुक, एक मुस्कान के साथ एक अरब लोगों की आशाओं को लेकर मानने वाले। कल रात भारतीय कप्तान से मिलना और उनके साथ थोड़ा समय बिताकर और क्रिकेट के बारे में बात करके बहुत खुशी हुई।'
अनंत-राधिका के संगीत में हुई वरुण-रोहित की मुलाकात
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। बीते दिन संगीत सेरेमनी में कई बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स भी नजर आए हैं। इस बीच वरुण धवन और रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वरुण धवन और रोहित शर्मा एकमात्र सेलिब्रिटी नहीं थे जो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में शामिल हुए थे। सितारों से सजे इस फंक्शन में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, मौनी रॉय, दिशा पटानी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और शहनाज गिल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
