Anant-Radhika की गरबा नाइट में पूरे अंबानी परिवार ने किया जमकर डांस, जाह्नवी से मानुषी छिल्लर तक ने बिखेरा जलवा

Anant Ambani- Radhika Merchant Garba Night: मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन ने पोते अनंत और राधिका के लिए गरबा नाइट का आयोजन किया था। गरबा नाइट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस फंक्शन में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे। इस फंक्शन को अंबानी परिवार ने खूब एन्जॉय किया।

Anant Ambani- Radhika Merchant Garba Night: बिजनसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। मामेरू फंक्शन के बाद अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने गरबा नाइट का आयोजन किया गया। गरबा नाइट को पूरे अंबानी परिवार ने जमकर एन्जॉय किया। फंक्शन में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। गरबा नाइट में जाह्नवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची थीं। उनके अलावा मानुषी छिल्लर भी नजर आईं।

गरबा नाइट में राधिका बैंगनी कलर के आउटफिट में नजर आई थीं। इस आउटफिट में राधिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही है। गरबा नाइट के लिए अंबानी परिवार के लोगों ने लगभग एक जैसा ही आउटफिट पहना था। गरबा नाइट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

End of Feed