Anant-Radhika 2nd Pre Wedding: इस साल की शुरुआत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ था। इस फंक्शन में बिजनेस मैन से लेकर सेलिब्रिटीज तक शामिल हुए थे। प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर अनंत और राधिका प्री वेडिंग फंक्शन करने वाले हैं। इस बार ये फंक्शन भारत में नहीं बल्कि एक क्रूज पर होगा। कपल का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन 4 दिनों तक चलेगा। आइए जानते हैं इस बार कपल के प्री वेडिंग फंक्शन में क्या खास होने वाला है।
Anant Ambani-Radhika Merchant (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- भाभी 2 फेम Triptii Dimri की ये 6 फिल्में बैक टू बैक तोड़ेगी रिकॉर्ड, जाह्नवी-सारा को लगेगी मिर्ची
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन इटली और फ्रांस के चारों और एक क्रूज पर होने वाला है। ये फंक्शन 29 मई से 1 जून तक चलेंगे। इन चार दिनों तक क्या-क्या कार्यक्रम होंगे। इसकी जानकारी सामने आ गई है। इसके अलावा गेस्ट के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है।
4 दिनों में होंगे ये कार्यक्रम
कार्यक्रम की थीम 'Terra e Mare' जिसका मतलब भूमि और समुद्र है। इसके साथ इटालियन भाषा में एक मैसेज भी लिखा जीवन एक यात्रा है। जब सभी दोस्त एक साथ आएंगे तो जीवन भर रोमांच होगा। 29 मई को मेहमान पर्लर्मो से क्रूज पर सवार होंगे। उन्हें क्लासिक क्रूज के ड्रेस कोड के साथ दोपहर 12 स 4 बजे तक लंच सर्व होगा। इसके बाद स्टारी नाइट में सभी मेहमान वेस्टर्न फॉर्मल ड्रेस में दिखाई देंगे।
30 मई को मेहमान सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रोम शहर का भ्रमण करेंगे। ए रोमन हॉलिडे कहे जाने वाले इस समारोह में मेहमान टूरिस्ट के पोशाक में होंगे। 8:30 बजे से 1 बजे तक मेहमान क्रूज पर आराम करेंगे। इसके बाद क्रूज पर Toga Party होगी। 31 मई को आकाश और श्वलोका अंबानी की बेटी वेधा का पहला बर्थडे है। इस दिन धूमधाम से सेलिब्रेशन होगा और 1 मई को मेहमान इटालियन समर अटायर में पोर्टोफिनो का भ्रमण कर सकते हैं। प्री वेडिंग फंक्शन में रणबीर, आलिया के अलावा सलमान खान, अयान मुखर्जी, एम एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी समते कई सितारे नजर आने वाले हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
