बॉलीवुड

'मिशन मंगल' के डायरेक्टर Jagan Shakti की नेक्स्ट में होंगे Ajay Devgn, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Ajay Devgn's Next With Jagan Shakti: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) को इस समय नए-नए डायरेक्टर्स की फिल्में ऑफर हो रही है। अब जो ताजा जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक अजय देवगन ने एक नई फिल्म के लिए 'मिशन मंगल' के डायरेक्टर जगन शक्ति संग हाथ मिला लिया है।

Image

Ajay Devgn and Jagan Shakti

Ajay Devgn's Next With Jagan Shakti: अजय देवगन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बिजी एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता के पास इस समय एक बाद एक फिल्में हैं, जिनपर वो काम कर रहे हैं। हाल ही में अजय देवगन (Ajay Devgn) की कई पिक्स रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' के शूटिंग सेट से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इस पिक्स में अजय देवगन को पुलिस की वर्दी में देखा गया। फैन्स को अजय देवगन का 'सिंघम अगेन' के सेट सामने आया लेटेस्ट लुक पसंद आया। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अजय देवगन को फिल्म 'मिशन मंगल' के डायरेक्टर जगन शक्ति की एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई है।

पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन ने जगन शक्ति की नई फिल्म करने में दिलचस्पी दिखाई है। अजय देवगन को डायरेक्टर का आईडिया पसंद आया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में अजय देवगन फिल्म को साइन कर इस पर काम शुरू कर सकते हैं। फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल अजय देवगन और जगन शक्ति के बीच फिल्म पर चर्चा जारी है। सुनने में आ रहा है कि जगन शक्ति इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू कर सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह दिखाई देंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर लीड विलेन के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article