बॉलीवुड

अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच Amitabh Bachchan ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, मैसेज पढ़ते हुए लोगों ने पकड़ा सिर

Amitabh Bachchan's Cryptic Post: सोशल मीडिया पर इस समय अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की अफवाहें बड़ी तेजी उड़ रही हैं। इन अफवाहों के बीच अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने लोगों के दिलों में खलबली पैदा कर दी है।

Image

Amitabh-Abhishek-Aishwarya

Amitabh Bachchan's Cryptic Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बीते कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। दोनों की तलाक की अफवाहों ने भी फैन्स की रातों की नींद उड़ाई हुई है। हालांकि इस तरह के संवेदनशील मामले में पर अभी तक किसी ने भी पक्का बयान नहीं दिया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहों के बीच अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है।

बुधवार के दिन अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया। इसमें लिखा, 'टी 5172- चले भैया।' कई लोगों ने अब अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या की तलाक की अफवाहों से जोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं कईयों का कहना यह भी है कि अमिताभ बच्चन ने सोने से पहले अपने फैन्स गुड नाइट बोला है। फैन्स भी अब यही चाते हैं कि अमिताभ बच्चन को अब अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों को शांत कराते हुए बयान जारी करना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वस्थामा का रोल निभाया था। फिल्म में अमिताभ के साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। अब उन्हें जल्द ही 'कल्कि 2' में एक बार फिर धमाल मचाते हुए देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article