बॉलीवुड

OMG...Amitabh Bachchan ने 32 साल बाद मिलाया Rajinikanth संग हाथ!!

Amitabh Bachchan doing Thalaivar 170: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। जेलर रिलीज होने के बाद रजनीकांत अपनी 170वीं मूवी के लिए कमर कस रहे हैं। खबरें हैं कि इसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

Image

OMG...Amitabh Bachchan ने 32 साल बाद मिलाया Rajinikanth संग हाथ!!

Amitabh Bachchan doing Thalaivar 170: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी नई फिल्म जेलर की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म जेलर वर्ल्डवाइड काफी अच्छा कारोबार कर रही है, जिस कराण मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं। फिल्म जेलर की रिलीज के बाद अब रजनीकांत की नजरें अपनी 170वीं मूवी पर हैं, जिसमें वो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार प्ले करती दिखाई देंगे। सुनने में आ रहा है कि इस मूवी की शूटिंग बहुत ही जल्द शुरू हो जाएगी।

Rajinikanth की अगली फिल्म में दिखेंगे Amitabh Bachchan

रजनीकांत की अगली फिल्म को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें बिग बी (Amitabh Bachchan) भी अहम किरदार में नजर आएंगे। खबरों में बताया जा रहा है कि मेकर्स ने बिग बी को एक खास रोल ऑफर किया है, जिसके लिए उन्होंने हां भी बोल दी है। रजनीकांत और बिग बी को दर्शकों ने एक साथ स्क्रीन पर 32 साल पहले देखा था। अगर सारी चीजें प्लान के मुताबिक होती हैं तो रजनीकांत और बिग बी की जोड़ी 32 सालों के बाद स्क्रीन पर फिर से दिखाई देगी।

बुढ़ापे में भी लगातार बिजी हैं अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी व्यस्त हैं। बिग बी टीवी के साथ-साथ साउथ और बॉलीवुड मूवीज में लगातार काम कर रहे हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उम्मीद है कि जब रजनीकांत और बिग बी दोबारा स्क्रीन पर लौटेंगे तो दर्शकों का उत्साह दोगुना हो जाएगा। वैसे आप रजनीकांत की अपकमिंग मूवी के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article