Ind Vs Aus World Cup Final 2023: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच में वनडे वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। टीम इंडिया ने 70 रनों से मैच जीतकर इतिहास रच दिया था। टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर समेत कई सितारे पहुंचे थे। टीम इंडिया की जीत के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने मैच नहीं देखा इसलिए टीम इंडिया जीत जीत गई। बिग बी का ये ट्वीट जमकर वायरल हुआ था।
Amitabh Bachchan (credit pic: instagram)
19 नंवबर को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच में फाइनल मैच खेला जाएगा। हाल ही में बिग बी ने ट्वीट कर लिखा, अब मैं सोच रहा हूं कि मैच देखने जाऊं या ना जाऊं। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दुविधा में हैं अमिताभ बच्चन
यूजर्स उनके इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सर मत जाइए। आप हाइलाइट्स देख लेना है। दूसरे यूजर ने लिया, सवाल अच्छा है सर फोन ऑफ फ्रेंड कर लीजिए। तीसरे यूजर ने लिखा, सर आप मैच खत्म होने के बाद देखना है। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा है कि आप जाएंगे तो मैच जीत जाएंगे हम।
आपको बता दें कि बिग बी इससे पहले भी कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि वो जब भी मैच देखते हैं तो इंडिया हार जाती है। बिग बी इस वजह से टीम इंडिया का कोई मैच नहीं देखते हैं।
