अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, धर्मेंद्र संग शेयर करेंगे स्क्रीन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 21, 2023, 08:04 PM IST

श्रीराम राघवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आएंगे। अगस्त्य नंदा जोया अख्तर की सीरीज द आर्चीज से एक्टिंग करियर में डेब्यू करने वाले हैं। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही द आर्चीज से अगस्त्य का फर्स्ट लुक शेयर किया था। अगस्त्य के साथ सुहाना खान और खुशी कपूर भी द अर्चीज में नजर आएंगी।

साल 2019 में श्रीराम राघवन और दिनेश विजान ने ऐलान किया था कि वो बदलापुर के बाद फिर से साथ काम करेंगे। फिल्म की कहानी परम वीर चक्र सम्मानित अरुण खेत्रीपाल पर आधारित होगी। इस फिल्म में वरुण धवन बतौर लीड रोल नजर आने वाले थे। लेकिन बाद में कोरोना की वजह से इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया था। वरुण धवन ने इस फिल्म को बाद में साइन करने से मना कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वो 21 साल के लड़के की भूमिका में फिट नहीं होंगे।

End of Feed