Amitabh Bachchan on Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन के पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। इन सब के बीच अमिताभ बच्चन का एक ब्लॉग सामने आया है। इस ब्लॉग में अमिताभ बच्चन कई मुद्दों पर बात करते नजर आए। लेकिन सबका ध्यान अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर लिखी गई बात ने अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर क्या लिखा है।
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को लेकर लिखी ये बात
अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने ब्लॉग को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अमिताभ बच्चन हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन का ब्लॉग आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। अमिताभ बच्चन ने इस बार अपने ब्लॉग में बेटे अभिषेक बच्चन के बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर लिखा है। बिग बी ने लिखा, '25 साल ये कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। दूसरों से तुलना करना कमजोरी है। नतीजे बाकी सब चीजों से ज्यादा बोलते हैं। अभिषेक, तुमने हमेशा अपनी तुलना खुद से की है और ये बहुत कम लोग कर पाते हैं।' उन्होंने आगे कहा 'हर दिन मैं और सीखता हूं। लोग कहते हैं कि तुमने बहुत कुछ कर लिया अब आराम करो। लेकिन नहीं आराम करना जिंदगी की हार है, ये मतलब है कि तुमने हार मान ली। हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए।' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'इतिहास उन लोगों को याद रखता है जो मुश्किलों के बावजूद डटकर आगे बढ़े। खुद पर भरोसा रखो, मेहनत करते रहो।'
अभिषेक बच्चन ने एक्टिंग जीत लेती है दिल
अभिषेक बच्चन ने अपने 25 साल के बॉलीवुड करियर में कई फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखाया है। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक अभिषेक बच्चन हर तरह की फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिषेक बच्चन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
