Amitabh Bachchan Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर 2023 को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर एक्टर को दुनियाभर के फैंस से बधाई मिल रही है। जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन अपने घर जलवा के बाहर नजर आए हैं। आधी रात को बिग बी ने अपने घर के बाहर खड़े हजारों फैंस को सरप्राइज दिया और अपनी घर के गेट पर खड़े होकर अमित जी ने अपना दीदार करवाया है। इस बीच सुपरस्टार की एक झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है।
Amitabh Bachchan Birthday
यह भी पढ़ें- Amitabh-Rekha Love Story: रेखा के इश्क यूं घायल हुए अमिताभ बच्चन, जया ने दी थी आखिरी चेतावनी
सितारों से लेकर अमिताभ बच्चन के करोड़ों फैंस आज बिग बी के लिए दुआ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के जलवा के बाहर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट
मुंबई में मौजूद अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के बाहर हजारों फैंस उनके एक दीदार का इंतजार करते रहते हैं। इस बीच अपने जन्मदिन के मौके पर अमित जी ने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया और आधी रात को फैंस के सामने रूबरू हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन के पीछे अपने नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या बच्चन की एक झलक भी नजर आ रही है। जो बिग बी का स्टारडम देख रहे हैं और अपने फोन में भी कैप्चर कर रहे हैं।
