Rashmika Mandanna Fake Video: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद लोगों का काम आसान हो गया है। वहीं, कुछ लोग इस सुविधा का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। फेक वीडियो और फोटो के जरिए की वजह से कई बार सेलेब्स की इमेज को काफी नुकसान पहुंचता है। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फेक वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी भड़क गए है। लोग इस वीडियो के वायरल होने के बाद सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Rashmika and Amitabh Bachchan (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें - Bigg Boss 17: ईशा मालवीय की हरकत से झुका उनके पेरेंट्स का सिर, चाहते हैं घर वापस आ जाए बेटी
इस वीडियो पर अमिताभ बच्चन ने भी रिएक्ट किया है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ये एक स्ट्रांग लीगल केस और इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
अभिताभ बच्चन ने रश्मिका के फेक वीडियो पर जताई नाराजगी
आपको बता दें कि इस वीडियो में एक महिला लिफ्ट में जाते हुए नजर आ रही हैं। महिला के चेहरे को रश्मिका के फेस से बदल दिया गया है। इस वीडियो को डीपफेक के जरिए बनाया गया है। जिसमेंएआई का इस्तेमाल करते हुए किसी भी व्यक्ति की फोटो को किसी से भी बदल दिया जाता है। एआई की वजह से असली और नकली फोटो में पहचान करना काफी मुश्किल है। रश्मिका का ये फेक वीडियो जारा पटेल नाम की एक महिला के सोशल मीडिया से शेयर किया गया है। जारा की बॉडी पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया है।
