Amit Rai on Chhatrapati Shivaji Maharaj Biopic: बॉलीवुड फिल्म निर्माता अमित राय( Amit Rai) पिछले साल शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) के साथ एक बायोपिक बनाना चाहते थे। ये बायोपिक कोई और नहीं बल्कि छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवन पर बनने वाली कहानी थी। हालांकि फिल्म बंद हो गई और इस प्रोजेक्ट को भी बंद कर दिया गया। लंबे समय बाद अमित राय ने इसपर बात की। उन्होंने फिल्म बंद होने के कुछ कारणों का जिक्र किया। साथ ही बताया कि उनका यह सबसे फेवरेट प्रोजेक्ट पूरी मेहनत के साथ तैयार हो रहा था। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा
क्यों नहीं बनी फिल्म?
मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अमित राय( Amit Rai) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर बात की उन्होंने कहा कि यह सिस्टम बहुत क्रूर है । भले ही आपने 180 करोड़ रुपये की फिल्म ( omg 2 ) के साथ अपनी योग्यता साबित कर दी हो, फिर भी यह काफी नहीं है। कास्टिंग, प्रोडक्शन, स्टार और प्रबंधन के इन नियमों के बीच एक निर्देशक कैसे काम कर सकता है? आप पांच साल तक एक कहानी के साथ रहते हैं, और कुछ ही मिनटों में, कोई व्यक्ति पांच पेज का कारण लेख लिख देता है, जिसमें यह बताया जाता है कि फिल्म में क्या गलत है और क्या सही है। हालांकि यह अनुभव अमित के लिए एक सीख साबित हुआ, और उन्होंने अपनी अगली फिल्म खुद बनाने का फैसला किया। दरअसल, फिल्म निर्माता को हंगेरियन सिनेमैटोग्राफर माटे हर्बा का साथ मिला और लोकप्रिय एक्शन और मोशन कैप्चर एक्सपर्टआइज़ैक हैमन भी उनके प्रोजेक्ट के लिए तैयार हो गए।
अमित ने आगे बताया कि उनकी अगली फिल्म में उनके "OMG 2" अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी शामिल हैं। दरअसल, अक्षय कुमार ने भी इसमें काम करने में रुचि दिखाई थी। । उन्होंने आगे कहा, "एक अभिनेता वही काम करेगा जो बॉक्स ऑफिस पर चल रहा हो।
