Luv Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जब से शादी की है। तब से वह चर्चा में है। उनकी शादी की खबर को थमने का नाम नहीं ले रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से 7 साल के रिलेशनशिप के बाद हाल ही में 23 जून को शादी की थी। सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा बहन की शादी में शामिल तक नहीं हुए थे। लव सिन्हा के बयान ने अब साफ कर दिया कि वह इस शादी से खुश नहीं थे। हाल ही में लव सिन्हा ने अपना पुराना ट्वीट डिलीट करने पर सफाई दी है।
Sonakshi Sinha
पोस्ट कर किया था बड़ा खुलासा
बता दें लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं शामिल होने की बात बताई थी और सोनाक्षी के ससुर पर एक पोस्ट किया था। जब ये पोस्ट जमकर वायरल हुआ तो लव ने अब ये पोस्ट डिलीट कर दी। अब पोस्ट डिलीट करने पर सफाई दी है। लव ने पोस्ट पर लिखा था ‘लोग उसके फैमिली बिजनेस पर कई मनघड़ंत कहानियां बना रहे हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान उस ग्रे एरिया पर गया ही नहीं, जिसमें दूल्हे के पिता की एक राजनेता से नजदीकियां हैं। जिन पर चल रही ईडी की जांच ‘वॉशिंग मशीन’ में कहीं धुल चुकी है। ना ही किसी को दूल्हे कि पिता की दुबई में रहने की भनक थी।’
लव सिन्हा ने बिना जहीर इकबाल के पिता इकबाल रत्नासी का नाम लिए पोस्ट किया था, लेकिन लोगों को समझ आ गया था कि ये पोस्ट उनके लिए ही है। इस पोस्ट के बाद लव ने एक और पोस्ट किया था और बहन की शादी में ना आने का कारण बताया।
लव ने क्या दी सफाई
हाल ही में लव ने सफाई देते हुआ कहा- ‘जिस स्टेटमेंट को गलत तरीके से मैंने बताया वो मेरा बयान नहीं है। वह एक सीनियर जर्नलिस्ट का है। अब मामला बंद हो चुका है और मैं इस पर आगे कोई कमेंट नहीं करूंगा’। मामला सुलझने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत सिद्धांतों पर अपना ध्यान केंद्रित करने और आगे की अटकलों से बचने की पुष्टि की है।
