बॉलीवुड

Sonakshi Sinha संग चल रहे विवाद के बीच Luv Sinha ने किया नया ट्वीट, बहन के सुसर पर लगाए आरोप में कही ये बात!!

Luv Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से 7 साल के रिलेशनशिप के बाद हाल ही में 23 जून को शादी की थी। हाल ही में लव सिन्हा ने अपने पोस्ट को डिलीट करने पर सफाई दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Image

Sonakshi Sinha

Luv Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जब से शादी की है। तब से वह चर्चा में है। उनकी शादी की खबर को थमने का नाम नहीं ले रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से 7 साल के रिलेशनशिप के बाद हाल ही में 23 जून को शादी की थी। सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा बहन की शादी में शामिल तक नहीं हुए थे। लव सिन्हा के बयान ने अब साफ कर दिया कि वह इस शादी से खुश नहीं थे। हाल ही में लव सिन्हा ने अपना पुराना ट्वीट डिलीट करने पर सफाई दी है।

पोस्ट कर किया था बड़ा खुलासा

बता दें लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं शामिल होने की बात बताई थी और सोनाक्षी के ससुर पर एक पोस्ट किया था। जब ये पोस्ट जमकर वायरल हुआ तो लव ने अब ये पोस्ट डिलीट कर दी। अब पोस्ट डिलीट करने पर सफाई दी है। लव ने पोस्ट पर लिखा था ‘लोग उसके फैमिली बिजनेस पर कई मनघड़ंत कहानियां बना रहे हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान उस ग्रे एरिया पर गया ही नहीं, जिसमें दूल्हे के पिता की एक राजनेता से नजदीकियां हैं। जिन पर चल रही ईडी की जांच ‘वॉशिंग मशीन’ में कहीं धुल चुकी है। ना ही किसी को दूल्हे कि पिता की दुबई में रहने की भनक थी।’

लव सिन्हा ने बिना जहीर इकबाल के पिता इकबाल रत्नासी का नाम लिए पोस्ट किया था, लेकिन लोगों को समझ आ गया था कि ये पोस्ट उनके लिए ही है। इस पोस्ट के बाद लव ने एक और पोस्ट किया था और बहन की शादी में ना आने का कारण बताया।

लव ने क्या दी सफाई

हाल ही में लव ने सफाई देते हुआ कहा- ‘जिस स्टेटमेंट को गलत तरीके से मैंने बताया वो मेरा बयान नहीं है। वह एक सीनियर जर्नलिस्ट का है। अब मामला बंद हो चुका है और मैं इस पर आगे कोई कमेंट नहीं करूंगा’। मामला सुलझने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत सिद्धांतों पर अपना ध्यान केंद्रित करने और आगे की अटकलों से बचने की पुष्टि की है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article