Is Aishwarya Rai Bachchan Suffering from Depression?: बच्चन परिवार के बीच कलह की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भी अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच रिश्ते को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं। अभी तक बच्चन परिवार की तरह से इन खबरों पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। कहीं दावा किया जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या अलग हो रहे हैं, तो कुछ लोग बोल रहे हैं कि ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।
Is Aishwarya Rai Bachchan in Depression?
यह भी पढ़ें- Salman Khan House Firing Case: सलमान खान को मारना नहीं चाहता था लॉरेंस बिश्नोई, अब सामने आई फायरिंग की असली वजह
ऐश्वर्या को लेकर हुआ बड़ा दावा!
इन खबरों की सच्चाई तो अभी तक पता नहीं चल पाई है। इस बीच अब एक और दावा किया जा रहा है। एक तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या राय बच्चन यकीनन फैमिली प्रोबलन के चलते डिप्रेशन में चली गई हैं। इस यूजर ने एक फोटो शेयर करते हुए यह दावा किया है। आइए यहां इसकी सच्चाई जान लेते हैं।
क्या है आराध्या संग ऐश्वर्या की इस फोटो का राज?
इस फोटो में जहां ऐश्वर्या राय बच्चन को बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया गया है। वहां दावा हो रहा है कि यह एक रीसेंट फोटो है और एक्ट्रेस ने डिप्रेशन के चलते काफी वजन भी पुट ऑन कर लिया है। वह देश से बाहर बेटी के साथ समय बिता रही हैं। हालांकि इसकी पूरी सच्चाई कुछ और ही है। यह तस्वीर लगभग 10 हफ्ते पुरानी है। जो कि कान्स 2024 फेस्टिवल की है। डिप्रेशन की खबरों की भी पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि इसका कोई भी सबूत कहीं भी मौजूद नहीं है। जब तक ऐश्वर्या की तरफ से इसपर बयान न सामने आए तब तक इन दावों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।
