बॉलीवुड

'गदर 2' डायरेक्टर Anil Sharma संग विवादों की खबरों पर Ameesha Patel ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'वो खुद भी जानते हैं...'

Ameesha Patel on Conflicts With Anil Sharma: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) संग हुए विवाद पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि 'गदर 2' के सेट पर वो शुरुआत में काफी दिनों तक बात नहीं करते थे।

Image

Anil Sharma and Ameesha Patel

Ameesha Patel on Conflicts With Anil Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) में सकीना का रोल निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म में सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी अमीषा पटेल और सनी पाजी की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि फिल्म को भले ही सफल रही लेकिन अमीषा पटेल और डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) के बीच चीजें ठीक नहीं थीं। अब इन खबरों पर अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने रिएक्शन देते हुए सच्चाई बताई है।

एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी डायरेक्टर के साथ कई बार बहस हुई थी। अपने हालिया इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने इन मुद्दों पर फिर से बात की है। अमीषा ने बताया कि अब उनके और अनिल के बीच सबकुछ ठीक है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अमीषा पटेल ने खुलासा किया कि 'गदर' के शुरुआती शेड्यूल के दौरान लगभग 30 से 40 दिनों तक एक्ट्रेस ने अनिल शर्मा से बात नहीं की थी।

'गदर 2' के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी मुझ तक असिस्टेंट डायरेक्टर के जरिए पहुंचाते थे। अमीषा पटेल ने आगे बताया कि उनके और अनिल के बीच क्रिएटिव इशू थे। यह मुद्दा काफी समय तक रहा था। दोनों कई बार लड़ते थे और बाद में एक हो जाते थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article