Amaal Mallik Tweet: म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों रॉयल्टी विवाद को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है। इस बीच मशहूर संगीतकार अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने बिना नाम लिए अपने साथी कंपोजर तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) पर कई गंभीर आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। अमाल ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर करते हुए तनिष्क पर पेड पीआर कराने, दूसरे लोगों के गानों का क्रेडिट लेने, ओरिजिनल धुनें कॉपी करने और म्यूजिक इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाने जैसे कई आरोप लगाए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'भगवान राम का रोल निभाना आसान नहीं...' यश ने Ranbir Kapoor पर जमकर बरसाया प्यार)
अमाल मलिक ने लिखा लंबा चौड़ा नोट (pic credit-instagram)
अमाल मलिक ने लिखा लंबा चौड़ा नोट
म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट शेयर करते हुए तनिष्क को "मिस्टर रीमिक्स एंड डिस्ट्रॉयर ऑफ ओरिजिनल्स" कहा। अमाल ने दावा किया कि तनिष्क पेड पीआर के जरिए अपनी छवि चमकाने की कोशिश करते हैं और पुराने फोटो इस्तेमाल कर खबरें छपवाते हैं। अमाल ने लिखा, 'तुम्हें मेरा नाम लेने का भी हक नहीं है। 2017-18 की हमारी पुरानी तस्वीरों से खबरें छपवाना बंद करो। पेड पीआर पर बहुत पैसा खर्च कर चुके हो, लेकिन गलत जगह कर रहे हो। हर साल मुझे या मेरे मैनेजर के सामने भाई बनने का दिखावा क्यों करते हो?' इसके बाद अमाल ने फिल्म 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इस गाने का असली क्रेडिट फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को मिलना चाहिए था, लेकिन तनिष्क ने उनका हक छीन लिया। अमाल ने कहा कि दोनों कलाकार सम्मान की वजह से चुप हैं, लेकिन अगर वे सच बोल दें तो पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि गाना किसने बनाया था। अमाल ने यह भी आरोप लगाया कि तनिष्क ने अपनी निजी जिंदगी और ब्रेकअप का इस्तेमाल सिंपैथी पाने और फिल्मों में काम हासिल करने के लिए किया। उन्होंने लिखा, "मेरा भी ब्रेकअप हुआ है, लेकिन मैं अपने दर्द का इस्तेमाल करके फिल्मों में काम नहीं मांगता।'
अमाल ने आगे दावा किया कि तनिष्क ने कई फीमेल सिंगर्स के साथ गलत व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस बारे में खुलकर बोलेंगे तो बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि तनिष्क ने उन्हें कुछ फिल्मों और गानों से हटने के लिए भी कहा था। रॉयल्टी विवाद पर अमाल ने कहा कि वह लंबे समय से सभी म्यूजिक कंपोजर्स को एकजुट होने की सलाह दे रहे थे, ताकि रीमिक्स गानों का विरोध किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब रॉयल्टी को लेकर रोने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि पहले जब उन्होंने साथ आने को कहा था तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया। अमाल ने यश राज फिल्म्स का बचाव करते हुए कहा कि यह सबसे साफ और नियमों के अनुसार काम करने वाला प्रोडक्शन हाउस है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब तनिष्क उसी बैनर की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं, तो फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना क्यों की। इसके बाद अमाल ने तनिष्क पर कई और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि तनिष्क के कई ओरिजिनल गाने भी असल में दूसरे गानों से कॉपी किए गए हैं। अमाल का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तानी गानों, लोक धुनों और दूसरे संगीतकारों की धुनों की नकल की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'सैयारा' गाना 'हमनवा मेरे' से प्रेरित है और इस पर जुबिन नौटियाल ने सम्मान की वजह से कुछ नहीं कहा। पोस्ट के आखिर में अमाल ने तनिष्क को चेतावनी देते हुए लिखा, "मुझसे पंगा मत लेना, वरना तुम्हें पछताना पड़ेगा। यह मेरा जंगल है और यहां सिर्फ एक ही नियम चलता है। जब शेर भूखा होता है तो वह किसी को नहीं छोड़ता।'
