Aly Goni Support Krishna Mukherjee: सीरियल ये है मोहब्बतें से घर-घर मशहूर हिन एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया की शो शुभ शगुन के मेकर्स ने उनका उत्पीड़न किया है। ऐसे में यह बात सुन टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकार और फैंस काफी ज्यादा शॉक हो गए हैं। साथ ही यह भी बताया की प्रोडक्शन हाउस और निर्माता कुंदन सिंह ने एक्ट्रेस को कई बार परेशान किया है। वह बीमार थी और उन्होंने मेकअप रूम में ही बंद कर दिया। अब ऐसे में एक्ट्रेस के बेस्टफ्रेंड और एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए अपनी दोस्त का समर्थ किया और सच बताया की आखिर ये पूरा मामला है क्या।
अली गोनी (Aly Goni) ने टेली चक्कर साइट को इंटरव्यू देते हुए बताया की कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) ने जो कल पोस्ट शेयर किया वह सब सच है और सीरियल के निर्माता झूठ बोल रहे हैं। यह सच है की उसको कमरे में बंद कर दिया गया था उसने मुझे और पति चिराग को भी कल किया था, साथ ही वह खूब रो भी रही थी। हम सब बहुत दूर रहते हैं इसलिए मैं हेल्प नहीं कर सका, लेकिन आज ये कुंदन सिंह झूठ बोल रहा है।
मई प्रोड्यूसर को नहीं जानता अच्छे से लेकिन ये इतने विश्वास से कह रहे हैं की पैसे दे दिए हैं तो बैंक डिटेल्स कहा है, क्यूंकी पैसा बैंक में दिया जाता है। आप हमें डिटेल्स क्यूँ नहीं दिखाना चाहते हम मान लेंगे की आप सच कह रहे हैं। कृष्णा ने बहुत ज्यादा झेला है हमने देखा भी है और हमारे पास प्रूफ भी है।
