Allu Arjun Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को उनकी फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa: The Rise) के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। पुष्पा ने अल्लू अर्जुन को एक पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया है। अब फिल्म पुष्पा के सीक्वल को लेकर भी लगातार सुर्खियां बनी हुई हैं। फिल्म का एक टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसने फैंस की बेसब्री और भी बढ़ा दी है। पहले फिल्म की रिलीज को लेकर दावा किया जा रहा था कि वह इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी, हालांकि शूटिंग में देरी के चलते फिल्म को भी पोस्टपोन करनापड़ा है।
Allu Arjun fees in Pushpa 2
यह भी पढे़ें- Brahmastra 2 की वजह से दुश्मन बने Karan Johar-Ayan Mukerji के बीच फिर हुई दोस्ती, जल्द मिलाएंगे दोबारा हाथ !!
अभी तक यही दावा किया जा रहा है कि फिल्म अगले साल यानी 15 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है, अब खबर सामने आई है कि फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन एक भी पैसा चार्ज नहीं करने वाले। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
मेकर्स से प्रोफिट शेयर लेंगे अल्लू अर्जुन
पुष्पा 2 को लेकर जितनी हाइप है, उससे यह साफ हो गया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार हिट साबित होने वाली है, फिल्म की कमाई जबरदस्त साबित होगी। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म के प्रोफिट से 33 प्रतिशत का शेयर लेने का फैसला किया है। उन्होंने फिल्म के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की है। कई लोगों का सामना है कि अल्लू अर्जुन का यह बेहद स्मार्ट निर्णय है।
