Jawan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 386 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। जवान ने वर्ल्डवाइड 612 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में एक्टर के दमदार रोल ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक फिल्म में एक्टर के काम को पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने जवान की पूरी टीम को बधाई दी है।
allu arjun praises jawan (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Aamir Khan की लाडली इरा इस दिन नुपुर शिखरे संग लेंगी सात फेरे, उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने जवान की पूरी टीम को बधाई दी है। एक्टर ने लिखा, मैं जवान की पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने आगे लिखा, शाहरुख खान आपके स्टाइल ने सबको एंटरटेन किया। आपके स्वैग ने सबका दिल जीत लिया। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं सर। दीपिका पादुकोण कमाल लगीं। विजय सर हमेशा की तरह अपने किरदार में दमदार नजर आए। नयनतारा ने भी शानदार काम किया। फिल्म के गाने भी काबिले तारीफ है।
अल्लू अर्जुन ने जवान को बताया ब्लॉकबस्टर
शाहरुख खान ने लिखा, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। मेरा तो दिन बन गया। मेरे इस किरदार में आपका भी योगदान है। मैं सबके सामने कहना चाहता हूं कि आपसे बहुत सीखा हैं मैंने। मैंने तीन बार पुष्पा देखी है। शाहरुख की जवान में नयनतारा ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया है। फिल्म में विजय सेतुपति निगेटिव रोल में है। सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
