अल्लू अर्जुन की हुई The Immortal Ashwatthama में एंट्री! बॉलीवुड में करेंगे धमाकेदार डेब्यू

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 12, 2023, 04:58 PM IST

The Immortal Ashwatthama: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर आदित्य धर के ड्रीम प्रोजेक्ट द इम्मोर्टल अश्वत्थामा (The Immortal Ashwatthama) में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म पर निर्देशक आदित्य धर पिछले 5 साल से काम कर रहे हैं। पहले इस प्रोजेक्ट के लिए विक्की कौशल को चुना गया था।

The Immortal Ashwatthama: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) अपने ड्रीम प्रोजेक्ट द इम्मोर्टल अश्वत्थामा (The Immortal Ashwatthama) पर पिछले 5 साल से काम कर रहे हैं। आदित्य के इस मेगा बजट प्रोजेक्ट के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में अश्वत्थामा को एक सुपरहीरो की तरह दिखाया जाएगा जिसके पास ऐसी अद्भूत शक्तियां होगी। वो कभी भी मर नहीं सकता है। बजट ज्यादा होने की वजह से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को जियो स्टूडियों प्रोड्यूस कर रहे हैं।

allu arjun (1)

allu arjun (credit pic: instagram)

कोरोना की वजह से मेकर्स ने काफी उतार चढ़ाव देखा है। पहले इस फिल्म के लिए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को साइन किया गया था। लेकिन कुछ कारणों से दोनों के बीच बात नहीं बन पाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अश्वत्थामा के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को अप्रोच किया है।

End of Feed