'All Eyes on Reasi': आतंकवादी हमले के खिलाफ वरुण धवन-कंगना रनौत समेत इन बॉलीवुड स्टार्स ने उठाई आवाज!

Reasi Terrorist Attack: बॉलीवुड सितारों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। दरअसल शिव खोरी मंदिर के रास्ते में बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे कई लोग हताहत हो गए है। अब इन पर स्टार्स का रिएक्शन भी सामने आ रहा है।

Reasi Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बड़ा आतंकवादी हमला हो गया है। शिव खोरी मंदिर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस आतंकवादी हमले का निशाना बन गई है। बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसपर हैरानी और निंदा के व्यक्त की है। कंगना रनौत, वरुण धवन, रितेश देशमुख और अनुपम खेर जैसी हस्तियों ने रियासी में यात्री बस पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है। अभी तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार इस हमने में कुछ 10 लोगों की जान चली गई है। जिसपर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, 'रियासी आतंकी हमले से दिल टूट गया और तबाह हो गया है। पीड़ितों और परिवारों के लिए प्रार्थना।' रितेश के साथ ही बाकी बॉलीवुड सितारे के रिएक्शन पर भी यहां एक नजर डालते हैं।

Bollywood Celebs on Reasi Terrorist Attack

Bollywood Celebs on Reasi Terrorist Attack

इस बॉलीवुड स्टार्स ने रियासी आतंकवादी हमले की निंदा

कंगना रनौत ने ट्विटर पर हमले की निंदा की और लिखा,'मैं जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती हूं। मैं मृतकों के लिए प्रार्थना करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करती हूं। ओम शांति।'

End of Feed