Alia Bhatt on Relationship with Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) हाल ही में काजोल देवगन( Kajol Devgan) और ट्विंकल खन्ना( Twinkle Khann) के शो में नजर आई। वह अपने दोस्त और को-स्टार वरुण धवन( Varun Dhawan)
Image Source: Instant Bollywood
के साथ शो में पहुंची थी। इस शो में दोनों स्टार्स ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें की। आलिया भट्ट ने अपनी जिंदगी के सबसे खास इंसान के बारे में खुलकर बात की। आलिया भट्ट ने बताया कि कैसे वह रणबीर कपूर से जुड़ी और उससे दोस्ती हुई। आलिया भट्ट ने अपनी शादी पर खुलकर बात की। साथ ही यह भी बताया कि कैसे रणबीर कपूर उन्हें ट्रोल करते हैं।
शो में आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ अपने रिश्ते को फिल्मों वाले रोमांस से कहीं ज़्यादा गहरा बताया। उन्होंने कहा कि रणबीर और उनकी दोस्ती बहुत ही सहज है, जैसे एक सच्चे दोस्त का रिश्ता। आलिया ने कहा, "मैंने उनसे शादी की क्योंकि मुझे लगता है कि वह न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी बहुत अच्छे हैं।" उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में यह भी बताया कि वह रणबीर को ट्रोल करना बेहद पसंद करती हैं और रणबीर को भी उन्हें ट्रोल करने में उतना ही मज़ा आता है।
शादी पर बात करते हुए आलिया( Alia Bhatt) ने कहा कि उनके लिए शादी का सबसे अहम पहलू सम्मान है। उनके मुताबिक, सम्मान से ही रिश्ते में बाकी सब चीज़ें जुड़ती हैं—चाहे वह प्यार हो या साथ। आलिया ने यह भी साझा किया कि उन्होंने शाही जश्न की बजाय निजी समारोह में शादी क्यों की। उन्होंने कहा, "हम वैसे लोग हैं जो घर पर रहना पसंद करते हैं। हम बहुत ज़्यादा सोशल नहीं हैं। इसलिए हमने सोचा कि शादी के दिन सिर्फ अपने सबसे करीबी लोगों को साथ रखें और इसे बेहद निजी तरीके से मनाएं।"
बात करें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाली हैं। उनके साथ फिल्म में रणबीर कपूर भी हैं। इसके अलावा वह वाईआरएफ के बैनर तले 'अल्फा' भी कर रहीं हैं।
