आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने काम से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस कर रही हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर और आलिया की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में है। जिगरा का निर्देशन वासन बाला (Vasan Bala) कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Alia bhatt (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि इन तस्वीरों को वासन बाला सर ने अपने लेंस से लिया है। पहले फोटो में कोई आलिया का मेकअप करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरे फोटो में एक्ट्रेस ग्लास के पीछे खड़ी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फोटो में व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट और बूट्स में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इन फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
आलिया ने जिगरा के सेट से शेयर की फोटो
जिगरा को आलिया धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रोड्यूसर करने वाली हैं। आलिया की ये फिल्म अगले साल 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी।
