बॉलीवुड

ई-रिक्शा में बैठकर राम मंदिर आए Alia-Ranbir साथ में बैठकर आई Vicky-katrina की जोड़ी

Alia-Ranbir Ram Mandir E-Rickshaw : इन सभी सितारों को एक साथ मंदिर के लिए रवाना होते हुए देखा गया। वहीं अब एक और वीडियो सामने आ रही है जिसमें आलिया भट्ट पति के साथ ई रिक्शा में बैठकर मंदिर की ओर जा रही है।

Image

Alia-Ranbir Ram Mandir E-Rickshaw

Alia-Ranbir Ram Mandir E-Rickshaw : आज पूरे भारतवर्ष में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सिनेमाजगत से लेकर राजनीति जगत के महान नेता-अभिनेता इस भव्य समाहरोह में मौजदू नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट( Alia Bhatt) -रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) एक साथ अयोध्या पहुचें वहीं उनके साथ विक्की कौशल( Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) भी नजर आई। इन सभी सितारों को एक साथ मंदिर के लिए रवाना होते हुए देखा गया। वहीं अब एक और वीडियो सामने आ रही है जिसमें आलिया भट्ट पति के साथ ई रिक्शा में बैठकर मंदिर की ओर जा रही है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आ रही है जिसमें आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ ई रिक्शा में बैठी हुई है और मंदिर की ओर जा रही है । उनके साथ रिक्शा में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी बैठे नजर आ रहे हैं। ये चारों स्टार्स एक ही ई रिक्शा में बैठे हुए हैं और बड़ी सादगी से मंदिर में जा रहे हैं। वहीं पहले चारों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। बता दें कि आलिया भट्ट ने जहां हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है वहीं रणबीर कपूर सफेद धोती कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं कैटरीना कैफ ने सुनहरे रंग की साड़ी पहनी हुई है उनके साथ विक्की कौशल सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं। स्टार्स की सादगी देखकर फैंस बेहद खुश हो गए और कपल की तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से वह ई रिक्शा में बैठकर आए हैं उनका ये अंदाज सबको भा गया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article