Alia Bhatt Picking Paparazzi Slipper: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बनाया हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में आलिया भट्ट के पैपराजी की चपल उठाती हुई नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।
Alia Bhatt Picking Paparazzi Slipper: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस एक मीडिया पैपराजी की चप्पल उठाती हुई नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।
कल देर रात आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी बहन शाहीन और मम्मी सोनी राजदान संग डिनर करने रेस्टोरेंट पहुंची और उसी वक्त उन्हें कवर करने के लिए मीडिया वाले भी आ पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ के कारण एक मीडिया पैपराजी की चपल पैर से निकल जाती है, जिसे देख आलिया उनकी चपल लौटने के लिए अपने हाथों से उठा लेती है। आलिया भट्ट के इस व्यवहार को देख सभी पैपराजी और लोग उनकी वाह वाही करने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है.,साथ ही फैंस आलिया भट्ट की इस हरकत को देख उनकी सराहना कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा की आलिया भट्ट किसी भी एंगेल से महेश भट्ट की बेटी नहीं लगती है, ये इसके संस्कार बहुत अच्छे हैं। जल्द ही आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) फिल्म में नजर आने वाली हैं।
