Alia Bhatt Video: समंदर से बड़ा है आलिया भट्ट का दिल, बुजुर्ग फैन को देखते ही लुटाया प्यार

Alia Bhat heartwarming conversation with elderly fan: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर हर कोई राहा की मम्मी की तारीफ कर रहा है।

Alia Bhatt Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस मूवी का पोस्टर सामने आया, जिसे देख फैंस गदगद हो गए हैं। आलिया भट्ट की इस मूवी के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आलिया भट्ट अपनी फिल्म जिगरा का प्रमोशन जोरों-शोरो से कर रही हैं। इस बीच आलिया भट्टा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आलिया के लेटेस्ट क्लिप को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

alia bhatt s

आलिया भट्ट ने अपने अंदाज से जीत दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में अपनी फिल्म जिगरा को प्रमोट करने एक इवेंट में गई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात एक बुजुर्ग फैन से हुई, जिसे वो पहले से ही जानती थी। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है, जिसमें आलिया, उस फैन से कह रही हैं, 'अरे इतने दिनों बाद कैसे हो आप।' इसके बाद आलिया भट्ट हाथ जोड़कर नमस्ते करती हैं और उस फैन से कुछ बातें करती हैं। फिर आलिया ने कहा, 'फिर जल्द ही मिलेंगे आपसे।' आलिया भट्ट का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग तो आलिया को बड़े दिल वाली एक्ट्रेस बता रहे हैं।

End of Feed